Loading...
अभी-अभी:

प्रवीण तोगड़िया आगामी 9 फरवरी को दिल्ली से करेंगे अपनी राजनीतिक पार्टी की घोषणा

image

Jan 22, 2019

विकास सिंह सोलंकी - लोकसभा चुनाव के पहले जहां एक और मोदी सरकार के खिलाफ महागठबंधन हुवा है वहीं अंतरराष्टीय हिन्दू परिषद के राष्टीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने अपनी राजनीती पार्टी द्वारा लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है हालांकि राजनितिक पार्टी का नाम 9 फरवरी को दिल्ली से घोषणा करने की बात प्रवीण तोगड़िया ने की है वहीं पत्रकारों से चर्चा में तोगड़िया ने मोदी सरकार पर निशाना साधा और बोले की मोदी सरकार अपने मुद्दे से भटक गई है। 

9 फरवरी को की जाएगी घोषणा

दरअसल अंतरराष्टीय हिन्दू परिषद के राष्टीय अध्यक्ष प्रवीण ने इंदौर में पत्रकारों से चर्चा में बताया की आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी हालांकि उनकी राजनितिक पार्टी की घोषणा 9 फरवरी को की जाएंगी उनकी पार्टी का मुख्य एजेंडा अयोध्या में राम, किसानों को फसल के उचित दाम और युवाओं को रोजगार उपलब्ध करना रहेगा वहीं अगर जनता उनकी सरकार बनती है तो वह एक सप्ताह में राम मंदिर बनाने का अध्यादेश लाने की बात प्रवीण तोगड़िया ने की तोगड़िया यही नहीं रुके उन्होंने कश्मीर में सेना पर पथर बरसाने वालो पर भी सख्त कानून बनाने की बात कही। एक सप्ताह में सरकार बनने पर पथरबाजो पर रोक लगाने की बात की।

तोगड़िया ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

वहीं जनसख्या की बढ़ती तादात को रोकने के लिए उन्होंने दो बच्चे का नारा दिया वहीं अगर कोई दो बच्चे से ज्यादा बच्चे पैदा करेंगा तो उसे शासकिय योजना का लाभ नहीं दिया जाएंगे नहीं उसके सरकारी स्कूल में पड़ेंगे न ही उसे शासकीय योजना का लाभ मिलेंगे और उसके चुनाव लड़ने पर भी रोक लगा दी जाएगी। प्रवीण तोगडिया आगामी छह फरवरी को अपनी राजनितिक पार्टी का ऐलान करेंगे वही तोगड़िया ने मोदी सरकार पर राफेल मामले पर भी निशाना साधा।