Loading...
अभी-अभी:

मनावरः सुल्तान सिंह शेखावत की अल्ट्राट्रेक सीमेंट फैक्ट्री के संबंध में मनावर पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता

image

Aug 30, 2019

अशोक पाटीदार - मध्यप्रदेश श्रमिक कल्याण समिति पूर्व अध्यक्ष सुल्तान सिंह शेखावत द्वारा अल्ट्राट्रेक सीमेंट फैक्ट्री के संबंध में मनावर पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता की। इस प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि भारत सरकार नियम अंतर्गत फैक्ट्री के इन्वेस्टर्स द्वारा एमाईयू सामूहिक करना था। 80% स्थानीय लोगों को रोजगार देना, इन बातों को लेकर प्रेस वार्ता की गई। भारतीय मजदूर संघ पूर्व महामंत्री सुल्तानसिंह शेखावत भोपाल का धार जिले के दौरे पर थे। मनावर आये तो उन्होंने देखा मनावर के पास ग्राम टोंकी में अल्ट्राट्रेक सीमेंट का कारखाना है जिसको लेकर यहां के स्थानीय लोगों से मिलकर चर्चा की गई।

फैक्ट्री द्वारा स्थानीय लोगों को 80 प्रतिशत रोजगार देना था जो नहीं दिया गया

जिसके बाद अल्ट्राट्रेक सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में पत्रकारों के बीच प्रेसवार्ता कर, उन्होंने बताया कि अल्ट्राट्रेक सीमेंट फैक्ट्री लगाने से पहले इन्वेस्टर्स द्वारा सरकार की नियम नीतियों के अनुसार एमाईयू की शर्तें सामूहिक करना था, जो नहीं की गई। साथ ही फैक्ट्री द्वारा स्थानीय लोगों को 80 प्रतिशत रोजगार देना था जो नहीं दिया गया। जिन्हें दिया गया उन मजदूरों को भी फैक्ट्री में 8 घंटे से ज्यादा काम नहीं कराया जाना है। मजदूरों के लिए केटिंग की सुविधा करनी जो फैक्ट्री द्वारा नहीं की गई है। सुल्तान सिंह शेखावत ने कहा कि 22 अगस्त 2019 को भारत सरकार के प्रतिनिधि धार महू लोकसभा भाजपा सांसद छतरसिंह दरबार द्वारा स्थानीय लोगों की मांगों को लेकर 1 दिवसीय धरना भी दिया गया था। जिस पर फैक्ट्री द्वारा पालन करना चाहिए, नहीं तो इन सभी मुद्दों को लेकर जल्द श्रमिक कल्याण संघ समिति भोपाल के माध्यम से स्थानीय लोगों के साथ मिलकर जन आंदोलन करेंगे।