Loading...
अभी-अभी:

उज्जैन : प्रियंका का उज्जैन में रोड शो, चुनावी प्रचार के लिए पहुंची प्रियंका ने किये महाकाल के दर्शन

image

May 14, 2019

विकास सिंह सोलंकी- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का रोड शो। राजमोहल्ले से राजबाड़ा तक लगभग 4 किलोमीटर के रास्ते पर उनका रोड शो किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश मिडिया प्रभारी शोभा ओझा, मंत्री बाला बच्चन सहित इंदौर के मन्त्री सम्मलित हुये। प्रियंका गांधी ने राजमोहल्ले पर स्थित शहीद भगतसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो को प्रारंभ किया। यह रोड शो मालगंज, नर्सिंह बाजार, बम्बई बाजार, गुरुद्वारा होते हुए राजवाड़ा पहुंचा। एयरपोर्ट से राजमोहल्ला जाते समय प्रियंका गांधी ने रामचंद्र नगर चौराहे पर अचानक अपनी गाड़ी रुकवाई और वहां खड़े लोगों से मिलने जा पहुंची। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से हाथ मिलाए, उनके हालचाल पूछे और पुन: गाड़ी में बैठ रोड शो के लिए रवाना हो गई। 

बड़ी संख्या में कांग्रेसी भी रोड शो में शामिल

प्रियंका के रोड शो लगभग 4 किलोमीटर का था। इस पूरे क्षेत्र को कांग्रेसियों ने झंडे बैनरों से पाट दिया। बड़ी संख्या में कांग्रेसी रोड शो में शामिल हुये। प्रियंका खुले रथ पर सवार थीं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री सज्जन वर्मा, इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी पंकज संघवी आदि भी उनके साथ थे। एसपीजी की टीम ने रोड शो का पूरा रूट चेक करती जा रही थी। रोड शो के रास्ते पर लगभग 100 मंच लगाए गए थे। मंच से स्वागत के बाद कांग्रेस नेता रोड शो में साथ चल रहे थे।

रोड शो में लग रहे थे नारे- चौकीदार चोर है

रोड शो के दौरान गली-गली में शोर है, चौकीदार चोर है के नारे लगते रहे। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने लोगों के साथ सेल्फी भी उतारी। शो में महिलाओं और युवतियों की भारी भीड़ देखी गई। वहीं राजवाड़ा पहुंचकर प्रियंका गाँधी ने जनता को सम्बोधित किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कांग्रेस को जनता का हितेषी बताया और कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में जानकारी दी।

जानकारी के बता दें इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने उज्जैन पहुंचकर महाकाल मंदिर में विशेष पूजा की। इस दौरान प्रियंका के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद थे। दोनों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया। इसके बाद प्रियंका चुनावी दौरे पर निकल पड़ीं। फ़िलहाल प्रियंका देश के अलग-अलग जिलों में रैलियां कर चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं।