Loading...
अभी-अभी:

राहुल गांधी एक बड़ी पार्टी के लीडर है मगर मुझे उनकी बात पर शर्म आती है : रणवीर सिंह रावत

image

Jul 10, 2018

बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुये कहा है रांहुल गांधी एक बड़ी पार्टी के लीडर है मगर मुझे उनकी बात पर शर्म आती है कांग्रेस ने किसानो के लिये कुछ नही किया औऱ कहते है की कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा राहुल गांधी ने कभी किसानी कि ही नही है वो क्या जाने किसानी होती क्या है।

दरअसल राहुल गांधी ने हाल ही मे प्रदेश के मंदसौर दौरे के समय कहा था की अगर कांग्रेस की सरकार आई तो किसानो का 10 दिनो मे कर्ज माफ किया जाएगा जिस पर बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने कहा है किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत का कहना है की प्रदेश सरकार किसानो की फसल को उचित दामो पर खरीद रही है औऱ किसानो को मजबूत कर रही है।

प्रदेश मे किसान कही भी परेसान नही है रणवीर सिंह रावत के बयान पर पलटबार करते हुये पीसीसी मीडिया चेयर मैन मानक अग्रवाल ने कहा प्रदेश मे किसान लगातार आत्महत्या कर रहे है औऱ रणवीर सिंह कहते है प्रदेश मे कोई किसान परेसान नही है रणवीर सिंह राहुल गांधी पर सवाल उठाते है क्या मोदी जी ने कभी किसानी की है।