Loading...
अभी-अभी:

जबलपुरः पीएचई विभाग के रिटायर्ड एसडीओ सुरेश उपाध्याय के बंगले पर EOW की टीम का छापा

image

Jun 26, 2019

अरविंद दुबे- भाजपा नेत्री के पति और पीएचई विभाग के रिटायर्ड एसडीओ सुरेश उपाध्याय के द्वारा जबलपुर में सौ एकड़ बेशकीमती जमीन खरीदने से आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर के अधिकारी चौंक गए। प्रकोष्ठ के अधिकारी सुरेश उपाध्याय के खिलाफ मिली उस शिकायत पर जांच कर रहे थे, जिसमें बताया गया था कि सुरेश ने अपनी नौकरी के कार्यकाल के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। ऐसे में EOW की टीम ने बिलहरी स्थित अनंत तारा के बंगला नंबर 42 पर छापामार कार्यवाही की तैयारी की। डीएसपी राज्यवर्धन महेश्वरी के नेतृत्व में 50 से ज्यादा अधिकारियों की टीम ने सुरेश उपाध्याय के घर पर दबिश देकर जांच शुरू की।

अन्य चार स्थानों पर भी छापामार की कार्यवाही की गई

ईओडब्ल्यू की टीम ने बिलहरी स्थित उपाध्याय के घर और अन्य चार स्थानों पर भी छापा मारा। सुबह से ईओडब्ल्यू की टीम ने सुरेश उपाध्याय के पैतृक निवास भीटा कजरवारा सहित सदर में उनके कार्यालय में भी कार्यवाही की है। अभी तक की जांच में ईओडब्ल्यू को करोड़ों रुपए की आय से अधिक संपत्ति की जानकारी मिली है। जब ईओडब्ल्यू की टीम ने सुरेश उपाध्याय के घर पर छापा मारा तो उस समय उनका पूरा परिवार सो रहा था। सुरेश उपाध्याय का बिलहरी में जिस जगह बंगला है, उसकी कीमत ही करोड़ों में आंकी गयी है। जिसमें करोड़ों रुपये के बेशकीमती लग्जरी सामान लगे हैं। जिसकी कीमत ही लाखों रुपये बतायी जा रही है। इसके अलावा पीएचई से रिटायर अधिकारी के पास एक दर्जन से ज्यादा लग्जरी कारें भी मिली हैं। इसके साथ ही फ़ार्म हॉउस, कृषि भूमि, बैंक अकाउंट, बीमा पालिसी, विभिन्न बैंको में पचास से ज्यादा एफडी, शेयर और कीमती जेवरात मिले हैं। जिनकी कीमत ही कई करोड़ रुपये आंकी गयी है। इसके अलावा कई टाऊनशिप के निर्माण के कागजात भी बरामद किये गए हैं। जिनमें बड़ी तादाद में फ्लैट्स बनाए जा रहे हैं।

पीएच अधिकारी ने अपनी काली कमाई कर रखी थी पत्नी, बेटे और बेटी के नाम

ईओडब्लू की टीम को सुरेश उपाध्याय के घर और दफ्तर से दो दर्जन से ज्यादा भूमि और मकानों की रजिस्ट्री के कागजात भी मिले हैं, जिसमें करोडों रुपये की जमीन और मकानों की खरीदी बतायी जा रही है। सुरेश उपाध्याय ने यह संपत्ति पत्नी जो कि भाजपा नेत्री है अनुराधा उपाध्याय, बेटे सचिन के नाम पर खरीदी है। ईओडब्लू की टीम ने तीनों के खिलाफ आर्थिक अपराध की विभिन्न धाराओं के तहत मामला कायम कर लिया है। अभी तक की जांच में ईओडब्ल्यू ने पाया है कि पीएच अधिकारी सुरेश उपाध्याय ने अपनी काली कमाई पत्नी, बेटे और बेटी के नाम भी की है। आज न्यायालय से वारंट लेकर सुरेश उपाध्याय के घर पर छापा मारा गया है। हालांकि अभी तक कितनी काली कमाई सुरेश उपाध्याय के पास से है इसका पूरी तरह से खुलासा ईओडब्ल्यू ने नहीं किया है।