Loading...
अभी-अभी:

विजयादशमी पर होगा कलयुगी प्लास्टिकासुर रूपी रावण का दहन, राज्य मंत्री कंप्यूटर बाबा करेंगे दहन

image

Oct 3, 2019

विकास सिंह सोलंकी : संस्था सूर्य मंच द्वारा प्रतिवर्षानुसार विजयादशमी दशहरे के पावन अवसर पर बुराई के प्रतीक रावण के स्थान पर सामाजिक बुराइयों में लिप्त बलात्कारी, दुष्कर्मी एवं अत्याचारियों के पुतलों का दहन किया जाता रहा है। इस वर्ष संस्था सूर्य मंच द्वारा कलयुगी एवं पर्यावरण को दूषित करने वाले जानलेवा प्लास्टिक से निर्मित "प्लास्टिकासुर" रूपी रावण का दहन किया जावेगा। रावण दहन के पूर्व देवास के मशहूर टिकलर ग्रुप द्वारा रंगारंग आतिशबाजी एवं राम लक्ष्मण हनुमान की शोभायात्रा निकाली जावेगी।

संस्था के अध्यक्ष सन्नी पठारे ने बताया गया कि प्लास्टिक की एक बोतल को पूरी तरह से मिट्टी में मिलने में 400 साल लगते हैं। प्लास्टिक के गिलास में गर्म चाय या कॉफी पीने से कैंसर की आशंका बढ़ जाती है। प्लास्टिक के कारण हर महीने हजारों गाय तड़प-तड़प कर दम तोड़ देती है। प्लास्टिक पर हर साल करीब 11 लाख पक्षियों एवं मच्छलियों की मौत हो जाती है। इसलिए प्लास्टिक थैलियां, वाटर ग्लास, प्लेट, पत्तल, दोने का पाइप से निर्मित प्लास्टिकासुर का दहन रावण की जगह किया जाएगा। इस अवसर पर खंडवा के प्रसिद्ध कलाकार दुर्गेश राजपूत एवं आर्केस्ट्रा द्वारा धार्मिक गीतों की प्रस्तुति के साथ मुंबई के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। गौरतलब है कि संस्था सूर्य मंच हर वर्ष समाज में बुराई रूपी रावण का दहन करती है। इस वर्ष प्लास्टिक रूपी रावण का दहन किया जाएगा।