Loading...
अभी-अभी:

भाजपा सरकार के नेता ने किया था हॉकी ग्राउण्ड बनाने का ऐलान, अब तक नहीं हुआ निर्माणकार्य

image

Oct 3, 2019

संतोष गुप्ता : जिला मुख्यालय में पिछले एक दशक से एस्ट्रो ट्रफ हॉकी ग्राउण्ड बनाने की चर्चा चल रही है। पिछली भाजपा सरकार के नेता व खेल मंत्री शासकीय आयोजनो के दौरान सार्वजनिक मंच से जशपुर में एस्ट्रो ट्रफ हॉकी ग्राउण्ड बनाने की घोषणा कर चुके हैं लेकिन अब तक ग्राउण्ड का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णु देव साय भूमि पूजन भी कर चुके हैं। 

शासकीय रामभजन राय एन.ई.एस. महाविद्यालय के बगल में शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव स्टेडियम ग्राउण्ड है। जहां एस्ट्रो ट्रफ हॉकी ग्राउण्ड का निर्माण कराया जाना है। इस संबंध मे लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि 5 करोड़ 44 लाख की लागत से एस्ट्रो ट्रफ हॉकी ग्राउण्ड का निर्माण होना है। तीन बार टेण्डर काल किया गया था लेकिन टेण्डर सफल नहीं हो पाया है। चौथी बार टेण्डर काल किया गया है। जल्द ही टेण्डर खुल जायेगा जिसके बाद निर्माण कार्य शुरु कर दिया जायेगा। आपको बता दें कि, जशपुर जिले में प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ियों की कमी नहीं हैं। यहां के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतीभा का बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं।