Loading...
अभी-अभी:

इंदौरः अतिक्रमण हटाने के नाम पर रहवासियों का निगम से विवाद

image

Jul 10, 2019

विकास सिंह सोलंकी- अतिक्रमण हटाने पर अक्सर लोगों को बहुत परेशानी होती है। अपनी आंखों के सामने अपना घर उजड़ता देख कर मन दुखी तो होता ही है, मगर भूमि अतिक्रमणकारियों को इन सभी बातों का पहले ही ज्ञान होना चाहिए कि एक न एक दिन उन्हें ये भूमि छोड़नी ही होगी। ऐसा ही एक मामला कनाड़िया थाना क्षेत्र के डायमंड कॉलोनी का है, जहां नगर निगम और पुलिस कर्मचारी अतिक्रमण हटाने पहुंचे। जिन्हें देख कर वहां के रहवासियों को बवाल शुरू कर दिया। अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम और पुलिस का रहवासियों ने जमकर विरोध किया और रास्ता घेर कर खड़े हो गये। इस दौरान रहवासियों की पुलिसवालों से काफी बहसबाजी भी हुई। विवाद के बाद मजबूरन पुलिस ने बल प्रयोग करते हुये रहवासियों को वहां से खदेड़ दिया। रहवासियों ने चक्काजाम करने की भी कोशिश की। जबकि अधिकारियों का कहना है कि आदेश के बाद ही हम अतिक्रमण हटाने पहुंचे हैं।

पुलिस द्वारा बल प्रयोग कर रहवासियों को हटाया गया

गौरतलब है कि निगम का दस्ता कनाड़िया स्तिथ डायमंड कालोनी पहुंचा था। निगम द्वारा यहां अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही करने पहुंचा था। जहां रहवसियों से निगम कर्मियों का विवाद हो गया और रहवसियों की जमकर निगम अधिकारियों से विवाद बढ़ने लगा और चक्का जाम कर दिया गया। इन परिस्थितियों में पुलिस द्वारा हल्की लाठी चार्ज भी गई। विवाद के बावजूद भी निगम द्वारा अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही की गई है। विरोध कर रहे रहवसियों को पुलिस द्वारा लाठी चार्ज कर अतिक्रमण वाले स्थान से खदेड़ा गया।