Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियरः इनामी बदमाश जमाल उर्फ करुआ को शॉर्ट एंकाउंटर में पुलिस ने किया गिरफ्तार

image

Dec 29, 2019

सुनील वर्मा - एक बार फिर ग्वालियर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 30 हजार रुपये के इनामी बदमाश जमाल उर्फ करुआ को शॉर्ट एंकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश ने पुलिस पर भी फायर किया था, जिसके बाद आत्मरक्षा करने के लिए पुलिस ने भी बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार किया है। घायल बदमाश को जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने शंकरपुर थाना बहोड़ापुर क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया है।

एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में पुलिस को आरोपी की थी तलाश

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी मुरैना जा रहा है, जिस पर पुलिस ने नजर रखे हुए थी। जैसे ही आरोपी से पुलिस का सामना हुआ, आरोपी ने पुलिस को देखते ही पुलिस पर फायर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने भी अपनी आत्मरक्षा के लिए आरोपी के पैर में गोली मार कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि आरोपी मुरैना के जौरा गांव का रहने वाला है। आरोपी ने पिछले महीने एक वृद्ध महिला के पैर काटकर कड़े लूटने की घटना को अंजाम दिया था। साथ ही आरोपी पर कई थानों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने घायल आरोपी को जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है औऱ आगे की जानकारी में जुट गई है। उन्हें उम्मीद है कि कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।