Loading...
अभी-अभी:

मधुसूदनगढ़ः हत्या के प्रयास का आरोपी शातिर बदमाश 5000 का इनामी गिरफ्तार

image

Dec 20, 2019

जीवन बैरागी – चांचौड़ा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह यादव के अथक प्रयासों से कुछ दिन पहले रात्रि में मोटर चोरी केस में आरोपी महेंद्र सिंह मीणा, राजमल मीणा, उधम सिंह मीणा, मंगल सिंह पुत्र श्री निवास मीना, उम्र 22 वर्ष निवासी काना खेड़ी द्वारा फरियादी कमलेश मीणा निवासी काना खेड़ी पर धारदार हथियार व लाठी लेकर प्राणघातक हमला कर दिया। जिससे फरियादी कमलेश मीणा की रिपोर्ट पर थाना चाचौड़ा में अपराध क्रमांक 404/19 धारा 307, 294, 324, 506, 34, IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। चारों आरोपी गाना घटना स्थल से घटना के बाद मौके से फरार हो गए थे। पुलिस थाना चाचौड़ा घटना के तत्काल बाद आरोपी राजमल मीना, उधम सिंह मीना को प्राप्त करने में सफल थी। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह यादव को जरिए मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण का 5000 का इनामी आरोपी मंगल सिंह मीणा काना खेड़ी के जंगल में घूमता हुआ देखा गया।

आरोपी को न्यायालय द्वारा वारंट बनाकर भेजा गया जेल

उक्त सूचना पर थाना प्रभारी चांचौडा में पुलिस बल के मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर काना खेड़ी की जंगल पहुंची तो 5000 का इनामी आरोपी मंगल सिंह मीणा पुलिस को देख कर भाग खड़ा हुआ। तभी पुलिस बल ने दौड़कर उसका पीछा किया और 5000 का इनामी आरोपी मंगल सिंह मीणा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी मंगल सिंह मीना को पुलिस बल के साथ लेकर थाना चौकी बीनागंज पहुंचे। जहां से आरोपी मंगल सिंह मीना को न्यायालय चांचौडा पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी को वारंट बनाकर जेल भेज दिया। उल्लेखनीय है कि आरोपी मंगल सिंह मीना फरार होने की दशा में पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी पर 5000 का इनाम घोषित किया गया था। उक्त उल्लेखनीय सफलता में थाना प्रभारी चांचौडा सुरेंद्र सिंह यादव ऊनी, आनंद सिंह सोनी ऊनी, जय सिंह चौहान और नरेंद्र सिंह गोविंद सिंह बघेल, अंकेश मोरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।