Loading...
अभी-अभी:

भोपालः भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी के निधन पर दिग्गजों ने किया गहरा दु:ख व्यक्त

image

Nov 25, 2019

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। कमलनाथ ने कहा है कि वे दुख के क्षणों में कैलाश जोशी के परिजनों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि कैलाश जोशी सादा जीवन एवं उच्च विचार के राजनेता थे। जीवन पर्यंत वे मूल्य और सिद्धांतों के प्रति समर्पित रहे। कभी समझौता नहीं किया। उनका निधन प्रदेश के लिए बड़ी क्षति है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी के निधन पर कहा है कि उनके निधन के साथ ही एक युग का अंत हो गया है। चौहान ने रविवार को अपने ट्वीट में कैलाश जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने वाले, निर्धन और कमजोर की आवाज़, विनम्र एवं मृदुभाषी राजनेता, पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के अवसान के साथ ही एक युग का अंत हो गया। उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम, विनम्र श्रद्धांजलि।