Loading...
अभी-अभी:

अटेरः तमाशबीन व संवेदनहीन लोगों ने ले ली एक लड़की की जान

image

Oct 14, 2019

अरविंद शर्मा - अटेर के फ़ूप में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने बाली घटना सामने आई है। जहाँ दर्दनाक सड़क हादसे में घायल हुई लड़की ने तड़प-तड़पकर अपनी जान दे दी, लेकिन भीड़ अस्पताल ले जाने की बजाय तमाशबीन होकर देखती रही और उसका वीडियो बनाने में व्यस्त रही। घटना के बाद मौके पर पहुंची डायल हंड्रेड उसे अस्पताल ले गई। जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना फ़ूप थाना इलाके की है।

लोग उसका वीडियो बनाने में रहे व्यस्त, लड़की तड़पती रही

दरअसल 14 साल की पिंकी जाटव फ़ूप इलाके के नरी पुरा गांव में रहती थी। पिंकी जाटव साइकल पर सवार होकर फ़ूप से आलू की टिक्की लेकर अपने गांव बापस लौट रही थी। तभी भदाकुर मोड़ पर बने स्पीट ब्रेकर पर पिंकी साइकिल से अचानक गिर पड़ी। तभी भिण्ड से इटावा जा रहे डम्फर की चपैट में आने से उसका एक हाथ कुचल गया। जिससे वो तड़पती रही। लेकिन किसी ने उसको अस्पताल ले जाने की जहमत तक नहीं उठाई। लोग उसका वीडियो बनाने में व्यस्त रहे और उसने मौके पर ही तड़प-तड़पकर अपनी जान दे दी। घटना के 15 मिनट देरी से पहुची डायल हंड्रेड उसे अस्पताल ले गई जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजन भी मौके पर पहुच गए। परिजनों ने एक घंटे तक हाइवे पर जाम लगाया। जाम की खबर लगते ही फ़ूप थाना पुलिस मौके पर पहुंची औऱ जाम खुलवाया। हालांकि पुलिस ने डम्फर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।