Loading...
अभी-अभी:

विधायक दिलीप सिंह द्वारा दिग्विजय सिंह को लेकर दिए गए बयान पर खड़ा हुआ नया बवाल

image

Mar 7, 2019

नीमचः विधायक दिलीप सिंह परिवार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर दिए गए बयान पर नया बवाल खड़ा हो गया है। परिहार ने पूर्व सीएम के डीएनए की जांच कराने की मांग की है। कांग्रेस उनके इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। नीमच एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने अपने बयान में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को मध्यप्रदेश में रहने का अधिकार ही नहीं है। वे भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान स्थित आतंकवादी ठिकाने पर किए गए हमले का प्रमाण मांग रहे हैं। इससे उनका मानसिक दिवालियापन उजागर होता है। जब अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में घुसकर मारा था, तब दिग्विजय सिंह ने ओसामा जी कहकर संबोधित किया था। आतंकी ठिकाने पर किए हमले का प्रमाण मांगने पर, मैं तो यह कहना चाहता हूं कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के भी डीएनए की जांच होनी चाहिए, ताकि यह पता चल सके उनके पिता कौन हैं, उनके दादा कौन हैं। वो किस खानदान के हैं। आज हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सब भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक की तारीफ कर रहे हैं। दूसरी ओर दिग्विजय सिंह प्रमाण मांग रहे हैं। वे इस विषय पर राजनीति कर रहे हैं।

कांग्रेस के प्रदेश ऩेता नंद किशोर पटेल ने कड़े शब्दों में की निंदा

विधायक परिवार के इस बयान की कांग्रेस के प्रदेश ऩेता नंद किशोर पटेल ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विरुद्ध विधायक परिहार ने बयान देकर अपनी औछी मानसिकता का परिचय दिया है। राजनीति में विरोध करने व विचार व्यक्त करने की सभी को स्वतंत्रता है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विरुद्ध दिया बयान अत्यंत ही अपमानजनक है। मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सेना की कार्रवाई का समर्थन ही किया है। उन्होंने सैनिकों के शौर्य पर कोई सवाल नहीं उठाया है। विधायक परिहार के दिए बयान पर मामला इतनी जल्दी शांत होने वाला नहीं है। नि:संदेह और तूल पकड़ेगा।