Loading...
अभी-अभी:

शुजालपुर में ठीक हुए कोविड-19 के 3 मरीज, हॉस्पिटल के स्टाफ ने कुछ इस अंदाज में दी विदाई...

image

Jun 23, 2020

संतोष राजपूत : शुजालपुर शाजापुर जिले में कोविड-19 के बढ़ते मरीजों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा रखी थी लेकिन आज जिले के शुजालपुर अनुभाग के सिविल हॉस्पिटल से एक अच्छी खबर सामने आई है जब कोविड-19 के मरीजों की पूर्ण रूप से ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

ठीक हुए मरीजों ने की डॉक्टर्स की जमकर तारीफ
पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए इन तीनों मरीजों को शासकीय सिविल हॉस्पिटल के स्टाफ द्वारा गुलदस्ता भेंट कर उन्हें स्वस्थ रहने की कामना के साथ विदाई दी गई है। स्वस्थ हुए तीनों मरीजों ने बताया कि सिविल हॉस्पिटल के स्टाफ ने उन्हें स्वस्थ होने में पूरी मदद की है जिसके लिए समस्त शासकीय कर्मचारी व डॉक्टर्स बधाई के पात्र हैं। 

शुजालपुर अनुभाग में कोई भी एक्टिव केस नहीं
ठीक हुए मरीजों द्वारा सिविल हॉस्पिटल में वृक्षारोपण भी किया गया व प्रकाश यंत्र भी हॉस्पिटल के रोगी सेवा समिति को सौंपे। वहीं अस्पताल में बिताये 10 दिनों के अनुभव को साझा करते हुए सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों की जमकर तारीफ भी की है। इन तीनों मरीजों के परिजनों के साथ सिविल हॉस्पिटल ने भी राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार अब शुजालपुर अनुभाग में कोई भी एक्टिव केस नहीं है। सिविल हॉस्पिटल प्रभारी डॉ. राजेश तिवारी ने अपने सभी स्टाफ कर्मियों एवं डॉक्टर्स का आभार व्यक्त किया है।