Loading...
अभी-अभी:

राजीव गांधी की 75वीं जयंती के अवसर पर राजधानी के तात्या टोपे स्टेडियम में सद्भावना दौड़ का आयोजन

image

Aug 19, 2019

संजय डोंगरदिवे : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75 वी जयंती के अवसर पर राजधानी के तात्या टोपे स्टेडियम में सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में मुख्यतः तीन कैटेगरी में बांटा गया था। सद्भावना दौड़ का शुभारंभ सुरेश पचौरी मंत्री पीसी शर्मा खेल मंत्री जीतू पटवारी ने झंडी दिखाकर किया। 
इस अवसर पर सुरेश पचौरी का कहना है कि राजीव गांधी विश्व में एकता के लिए अपनी जान तक दे गए इसलिए सभी को मिलकर साथ रहे इस दौड़ का उद्देश्य यही था।

पीसी शर्मा ने भी राजीव गांधी को याद करते हुए युवाओं को खेल और स्वस्थ रहने की बारे में बताया। खेल मंत्री जीतू पटवारी का कहना है कि राजीव गांधी ने देश को की आवश्यकता अनुसार कंप्यूटर उपलब्ध कराया जो देश की उन्नति में सहायक है। आज देश में सबसे अधिक रोजगार कंप्यूटर के माध्यम से युवाओं और आदि उपलब्ध हो रहा है यह राजीव गांधी जी की देन है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अखंडता में एकता की बात कायम रखी और सब को एक दौर में बांधने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी उसी को याद करते हुए आज यह सद्भावना रैली का आयोजन किया गया है।