Loading...
अभी-अभी:

बच्चों ने की बड़ी मिशाल पेश, केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए रुपये किये इकट्ठे

image

Aug 23, 2018

इकबाल मंसूरी - सोनकच्छ में मुस्लिम समाज के 4 बच्चों ने एक बड़ी मिसाल पेश की है इन बच्चों द्वारा केरल बाढ़ पीड़ितों को 2700 रुपए राशि दी है वार्ड क्रमांक 15 में रहने वाले फैज़ल कुरैशी, फरदीन, जुनेद, अल्फिया, और  उनसे  अपने परिजनों के द्वारा ईद के मौके पर उनको ईदी के रूप में उनके शोक पूरा करने के लिए जो राशि दी थी तो बच्चों ने अपना शोक पूरा नही करते हुये केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए यह राशि एसडीएम नीता राठौर को दी गयी है इन   बच्चो की सभी नगर वासियो ने सराहना की है।

सेवा कार्य में समर्पित किये पैसे

बच्चों का कहना था कि, आज ईद के मौके पर हमें जो रुपए मिले है उन्हें हमने केरल में जो लोग समस्या झेल रहे है उन्हें लिये ईश्वर अल्लाह  से भी प्रार्थना है कि वे उनके खाने व पानी पीने की व्यवस्था करें उधर एसडीएम ने भी कहा कि, इतनी छोटी से उम्र में बच्चों को दूसरों की मदद करने का यह कार्य वाकई अद्भुत है आज जो ईद है उसका दिन भी यह है कि जो सबसे ज्यादा प्रिय है उसे त्यागा जाएं, इन बच्चों को जो ईद मनाने के रुपए मिले उन्होंने सेवा के कार्य में समर्पित कर दिया।

बाढ़ राहत कोष में जमा करने के लिए सौप राशी

फैजल कुरैशी ने बताया कि आज ईद का दिन पूरा देश ईद की खुशी माना रहे होंगे पर केरल के लोगो बाढ़ की वजह से परेशान है हमारे छोटे बड़े भाई बहन आज ईद नही  माना पाएंगे उन का सब कुछ इस बाढ़ में खत्म हो गया है इस लिए मेने अपने दोस्तो के साथ मिलकर ये निर्णय लिया ईद के मौके पर घर से मिलने वाली ईदी की राशि हम केरल के बाढ़ पीड़ितों को देंगे और हम आज खुशी से ईद नही मनाएगे इस लिए मैंने  और मेरे दोस्तों ने अपनी ईदी की राशि  एसडीएम को बाढ़ राहत कोष में जमा करने के लिए सौप दी है।