Loading...
अभी-अभी:

मंदिर से लौट रही महिला का सटोरिया ने रास्ता रोककर की छेड़छाड़, महिला ने कर दी धुनाई

image

Jul 22, 2018

विशोक व्यास : कोलारस नगर के कटरा मोहल्ला में एक महिला अपने पति और बच्चों के साथ रोज की तरह मंदिर से लौट रही थी। तभी कोलारस का आदतन अपराधी  ने महिला के साथ बुरी नीयत से छेड़खानी कर दी जिसपर महिला ने युवक की जमकर बीच बाजार में कुटाई लगा दी और युवक के खिलाफ कोलारस थाने में मामला दर्ज करा दिया है।  

जानकारी के अनुसार महिला अपने पति और बच्चों के साथ मंदिर जा रही थी तभी कोलारस नगर का आदतन अपराधी शीशु कुशवाह ने महिला का रास्ता रोका और महिला को अपशब्द कहने लगा, विरोध करने पर महिला के साथ बुरी नीयत से छेड़खानी कर दी। जिसके बाद महिला ने अपने बचाव में युवक की जमकर खबर ले डाली और युवक की जमकर चप्प्लों से धुनाई कर दी।

घटना के बाद महिला अपने पति के साथ कोलारस थाने पहुुंची और कोलारस थाना प्रभारी सतीष सिंह चौहान को पूरा घटनाक्रम बताया जिसके बाद थााना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शीशू कुशवाह का पुराना रिर्कोड तलब कर उस पर दर्ज सभी मुकदमों का ब्यौरा मंगाकर मामला दर्ज करने के निर्देश दिये। जिसके बाद महिला की शिकायत पर आरोपी शीशु कुशवाह के खिलाफ 354, 341, 323, 294 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।