Loading...
अभी-अभी:

छिन्दवाड़ाः मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 237 जोड़े बंधे विवाह बंधन में

image

Jun 15, 2019

अनिल देहरिया- छिन्दवाड़ा जिले के परासिया में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहद आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन परासिया के पेंच व्हली स्कूल मैदान में सम्पन्न हुआ। इस योजना के तहद 237 जोड़े ने अग्नि के फेरे लिए। वहीं 6 निकाह भी सम्पन्न हुये, लेकिन पंजीयन के उपरांत भी 12 जोड़े किसी कारणवश कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाये।

पुराना पेंच व्हली कॉलेज प्रांगण से दूल्हों की गाजेबाजे के साथ धूमधाम से बारात निकाली गई। बारात में अधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जमकर नृत्य किया। विवाह स्थल में बारात के पहुंचने पर बारात का जोरदार स्वागत किया गया। वर एवं वधु दोनों पक्षों द्वारा सभी रीति रिवाजों को निभाते हुए विवाह संपन हुए। इस कार्यक्रम में पहली बार सांसद के रूप में नकुलनाथ उपस्थित हुए। सांसद का पदभार संभालने के उपरांत यह उनका पहला परासिया आगमन था। जिसके कारण कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। सासंद नकुलनाथ का भव्य स्वागत किया गया।

मध्यप्रदेश सरकार के पीएचई मंत्री एवं छिन्दवाड़ा प्रभारी मंत्री सुखदेव पासे भी कार्यक्रम में हुये शामिल

इस कार्यक्रम में नकुलनाथ के साथ प्रभारी मंत्री सुखदेव पांसे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद नकुलनाथ ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री कन्यादान की राशि को बढ़ाकर 51 हजार किया गया है। जिसके कारण सामूहिक विवाह में शादी को लेकर ग्रामीणों का आकर्षण बढ़ा है। उन्होंने अपने घोषणा पत्र में छिन्दवाड़ा में यूनिवर्सिटी खोलने की बात कही थी। जिसे पूरा किया गया है। इन्होंने यह भी कहा कि किसानों के कर्ज माफी में भले ही समय लग रहा है, लेकिन जल्द किसानों का कर्ज माफ किया जायेगा। सांसद नकुलनाथ के पूर्व मध्यप्रदेश सरकार के पी एच ई मंत्री और छिन्दवाड़ा के प्रभारी मंत्री सुखदेव पासे ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। विधायक सोहन वाल्मीक की अध्यक्षता में सम्पन्न इस कार्यक्रम में दीपक सक्सेना,  जनपद अध्यक्ष रईस खान, हेमन्त राय, जमील खान, नरेंद्र विश्वकर्मा, प्रदीप रॉय सहित बडी संख्या में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुये।