Feb 16, 2017
जबलपुर। सूदखोर से परेशान होकर एक अधेड़ ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला रांझी थाने के गोकलपुर का है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग लक्ष्मण ने सूदखोर से 7 लाख रुपए का कर्ज लिया था। जिसे वो लौटा नहीं पा रहा था। पैसों को लेकर सूदखोर उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था। जिसके चलते बुजुर्ग ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर, शव को पीएम के लिए भेज दिया है।