Loading...
अभी-अभी:

उज्जैनः आपसी विवाद में तैश में आकर पत्नी नदी में कूदी, पति बचाने कूदा, दोनों की मौत

image

Oct 30, 2019

अनिल बैरागी - आज तड़के विक्रांत भैरव ब्रिज से शिप्रा नदी में नव दंपत्ति ने छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। आपको बता दे, दोनों का विवाह 1 वर्ष पूर्व ही हुआ था, जिसके चलते दोनों में विवाद बढ़ने से पत्नी ज्योति ने ब्रिज से छलांग लगा दी। वहीं उसे बचाने के लिए पति राहुल भी कूद गया, लेकिन उसे बचा भी ना सका और खुद की भी जान चली गई। हालांकि काफी मशक्कत करने के बाद तकरीबन ढाई घंटे में रेस्क्यू टीम ने ज्योति के शव को निकाल लिया, लेकिन पति राहुल का शव खोजती रही। पूरा मामला काल भैरव मंदिर के पास विक्रांत भैरव ब्रिज का है।

नव दंपत्ति बुआ के यहां से भाईदूज मना कर लौट रहे थे

नव दंपत्ति का नाम राहुल प्रजापत और उसकी पत्नी का नाम ज्योति बताया जा रहा है। प्रथम दृष्टि से पुलिस का कहना है कि दोनों का विवाह 1 साल पूर्व ही हुआ था। विवाह के बाद  से ही लगातार दोनों के बीच कहा सुनी होने के चलते विवाद की स्थिति बनी। आपको बता दे कि नव दंपत्ति बुआ के यहां से भाईदूज मना कर आ रहे थे। तभी पत्नी ज्योति को उसका भाई लेने के लिए उसके घर आया था, लेकिन ज्योति को उसके पति राहुल ने जाने से मना कर दिया। बस इसी बात पति की नाराजगी के चलते ज्योति काल भैरव मार्ग ओखलेश्वर श्मशान घाट पहुंची और शिप्रा पर बने ब्रिज से छलांग लगा दी। पीछे पीछे पति भी गया और उसे बचाने के लिए वह भी नदी में कूद गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई। हालांकि पत्नी का शव रेस्क्यू टीम ने निकाल लिया, लेकिन राहुल का शव अब तक नहीं मिला है। वहीं पत्नी का शव मिलते ही दोनों पक्ष आपस में झगड़ पड़े। जिसके बाद स्थिति संभालने के लिए पुलिस को बीच में आना पड़ा।