Loading...
अभी-अभी:

परासियाः महिला बाल विकास ने लगाया हाट बाजार, पौष्टिक फलों व सब्जियों का किया प्रदर्शन

image

Sep 17, 2019

अनिल डेहरिया - महिला बाल विकास परियोजना क्रमांक एक ने मंगलवार को मंगलीबाजार क्षेत्र मे राष्ट्रीय पोषण आहार सप्ताह के तहत हाट बाजार लगाया गया। जिसमें पौष्टिक फलों व सब्जियों का प्रदर्शन कर लोगों को इनके लाभ बताए और भोजन में इन सब्जियों और फलों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी अन्नपूर्णा उइके, पर्यवेक्षक ऊषा पाल सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

यह माह राष्ट्रीय पोषण आहार के रूप में मनाया जा रहा

परियोजना अधिकारी अन्नपूर्णा उइके ने बताया कि शासन के आदेशानुसार यह माह राष्ट्रीय पोषण आहार के रूप में मनाया जा रहा है। लोगों में पोषण आहार के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी संदर्भ में बच्चों, महिलाओं एवं उनके परिवारों को पौष्टिक आहार के संबंध में बताया जा रहा है, जिसमें फल सब्जियों के अलावा विटामिन ए, बी, सी और डी जैसे संतुलित आहार, जो महत्वपूर्ण हो उनका सेवन करना चाहिए। इससे कुपोषण दूर हो सकेगा। इसी को लेकर सम्पूर्ण जानकारी दी गई।