Loading...
अभी-अभी:

थांदलाः न्याय मांगने महिलाएं पहुंची थी थाने, मिल गये पुलिस के डंडे

image

Jul 13, 2019

दशरथ सिंह कट्ठा- थांदला के काकनवानी थाने के ग्राम मदरानी निवासी कमलेश पंचाल की पुत्री 15 दिन पूर्व किसी अन्य समाज के युवक के साथ घर से बिना बताए चली गई थी। जिसकी शिकायत लड़की के माता-पिता द्वारा मदरानी चौकी में दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा लड़का लड़की के नंबरों की लोकेशन के आधार पर तलाश की गई। लड़का लड़की की तलाश में जुटी पुलिस को 10 जुलाई को इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में लड़का लड़की दोनों को पकड़कर काकनवानी पुलिस की मदद से बयान के लिए काकनवानी थाने लाया गया। लड़की के थाने काकनवानी आने की सूचना माता-पिता एवं परिजनों को मिली। जिसके बाद लड़की के परिजन लड़की से मिलने काकनवानी थाने पहुंचे थे। जहां काकनवानी पुलिस थाना प्रभारी ए.के. त्रिवेदी व पुलिस स्टॉप द्वरा बर्बरतापूर्वक बिना कुछ सोचे विचारे लड़की के परिजनों व माता-पिता पर लाठी चार्ज कर दिया गया। जिससे महिला की माता एवं अन्य महिलाओं को गंभीर चोट आई है। इतना ही नहीं पुलिस ने कानून का गलत इस्तेमाल करते हुए लड़की के परिजनों एवं महिलाओं व रिश्तेदारों के खिलाफ ही धारा 353, 332, 323, 147, 148, 506 शासकीय कार्य में बाधा अन्य संघीन धाराओं का मामला 20 लोगों के खिलाफ दर्ज किया।

पुलिस के खौफ से घर के ताले बंद कर परिजन अन्यत्र स्थान गये

एक और तो जिला पुलिस कप्तान विनीत जेन महिला सशक्तिकरण के लिए अभियान चला रही हैं, वहीं काकनवानी थाने के थाना प्रभारी ए.के. त्रिवेदी साहब महिलाओं पर अत्याचार कर रहे हैं। पुलिस की दबंगई इतनी देखने को मिल रही है। मदरानी पीड़ित लड़की के माता-पिता और उनके आसपास रहने वाले रिश्तेदार पुलिस के खौफ से घर के ताले बंद अन्यत्र स्थान पर पुलिस के डर से जा चुके हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस कप्तान किस तरह से काकनवानी थाना प्रभारी ए.के. त्रिवेदी पर कार्रवाई करते हैं या फिर न्याय मांगने आई महिलाओं को पुलिस की गलत नीति का शिकार होना पड़ेगा।