Loading...
अभी-अभी:

पृथ्वीपुरः मछुआ संघ स्वसहायता समूह की महिलाओं का जल सत्याग्रह, तालाब में दबंग नहीं डालने दे रहे हैं बीज

image

Jan 12, 2020

हेमन्त वर्मा - हाड़ कपा देने वाली ठंड तापमान करीब 8 डिग्री जहां लोग पानी छूने से बचते हैं लेकिन पेट की खातिर महिलाएं 8 डिग्री टेंपरेचर में उतर जाती हैं तालाब में ताकि प्रशासन उनकी सुने। पिछले 8 दिन से इस ठंड में महिला समूह की सदस्य अपनी बात जिला प्रशासन के सामने रख रही थी, लेकिन जब किसी ने सुध नहीं ली तो वह जल सत्याग्रह का सहारा ले रही हैं। दरअसल जिले के सिमरा गॉव में मछुआ स्वसहायता समूह की महिलाओं का जल सत्याग्रह दबंगों के विरूद्ध है।

3 वर्ष के लिए पंचायत ने दिया था पट्टा, मत्स्य अधिकारी पर पैसे मांगना का महिलाएं लगा रही है आरोप

उनका आरोप है कि वह जिस तालाब से अपनी रोजी रोटी कमाती थी, अब वहां दबंगों के चलते मछली पालन न कर पाने से परेशान हैं। 3 वर्ष के लिए पंचायत ने इन्हें यह तालाब दिया था, लेकिन दबंग अब उन्हें तालाब में बीज नहीं डालने दे रहे। मत्स्य अधिकारी पर पैसे मांगन का आरोप भी महिलाएं लगा रही हैँ। वहीं प्रशासन का इस पूरे मामले पर कहना है कि यह दो स्वसहायता समूह के बीच का विवाद है। मत्स्य विभाग के अधिकारी इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। ऐसे में मामला चाहे दो स्वसहायता समूह के बीच विवाद का ही क्यों न हो, पर प्रशासन को इस कड़कती ठंड में पानी में रहकर सत्याग्रह करने के लिए मजबूर लोगों की पीड़ा समझना चाहिए। उन्हें न्याय दिलाने के लिए जल्द कार्यवाही की आवश्यकता है।