Loading...
अभी-अभी:

वकील प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर वकीलों ने खोला मोर्चा

image

Jul 16, 2019

दीपिका अग्रवाल : प्रदेश में वर्षों से वकील प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग उठ रही है। तत्कालीन शिवराज सरकार से वकील प्रोटेक्शन एक्ट लागू करवाने के लिए कई बार हड़ताल करने वाले वकील अब प्रदेश की कमलनाथ सरकार से वकील प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग करते हुए मोर्चा खोल चुके है।

स्टेट बार काउन्सिल के आह्वान पर मंगलवार को प्रदेशभर में वकील हड़ताल पर है। लगभग 90 हजार वकील प्रोटेक्शन एक्ट की मांग करते हुए आज प्रतिवाद दिवस मना रहे है। इंदौर में भी लगभग साढ़े पांच हजार वकीलों ने हड़ताल में सर्मथन दिया। इंदौर में वकीलों की हड़ताल का असर साफ नजर आया। हड़ताल के कारण कोर्ट में सन्नाटा पसरा नजर आया। वही हड़ताल की जानकारी मिलने पर पक्षकारों को भी बिना सुनवाई लौटना पड़ा। 

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेन्द्र वर्मा का कहना है कि पिछली सरकार ने वकीलों को प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने का भरोसा दिलाया था लेकिन उन्होंने एक्ट लागू नहीं किया अब प्रदेश की वर्तमान सरकार इस दिशा में कदम बढ़ा रही है लेकिन इस बार देरी ना हो इसके प्रयास वकील कर रहे है। प्रतिवाद दिवस मनाकर सरकार से प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग कर रहे है।