Loading...
अभी-अभी:

अवैध उत्खनन मामला : विपक्ष के सारे आरोप बेबुनियाद हैं : स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट

image

Sep 4, 2019

दीपिका अग्रवाल : मध्य प्रदेश में 15 साल तक अवैध उत्खनन को बढ़ावा देने वाले ही अब प्रदेश में अवैध उत्खनन के आरोप लगा रहे है। विपक्ष के सारे आरोप बेबुनियाद और मनगडंत है। पहले आंकड़े निकालना चाहिए फिर इस मामले में विपक्ष के नेताओं को आरोप प्रत्यारोप करना चाहिए ये कहना है प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट का वे रेसीडेंसी कोठी पर मीडिया से चर्चा कर रहे थे।

स्वास्थ्य मंत्री ने वन मंत्री उमंग सिंघार की नाराजगी को पार्टी का अंदरूनी मसला बताते हुए कहा कि इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। वही ज्योतिरादित्य सिंधिया को अच्छा समन्वयक बताते हुए सिलावट ने कहा कि सिंधिया जी को जो जिम्मेदारी मिलती है वे उसे अच्छे से निभाते है। चाहे बात प्रदेश की हो या देश की सिंधिया अच्छे सेतु और समन्वयक साबित होते है।