Loading...
अभी-अभी:

5 मेडीकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर्स के बाद अब आयुर्वेद जूनियर डॉक्टर अनिश्चितकालीन हडताल पर

image

Aug 9, 2018

गब्बर सिंह ठाकुर : प्रदेश के 5 मेडीकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर्स के बाद अब आयुर्वेद जूनियर डॉक्टर आज से अनिश्चितकालीन हडताल पर चले गये है। आयुर्वेद जूनियर डॉ. भी स्टायपंड की मांग को लेकर हडताल पर चले गये है प्रदेश के 7 आयुर्वे​दिक मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर चाहते है की उन्हें भी जूडा के बराबर स्टायपंड मिले।

हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टरों का कहना है की वह 6 बर्षों से लगातार अपनी मांगो की गुहार लगाते चले आ रहे है मगर उन्हें हर बार आयुष विभाग से आश्वासन मिलता है जूनियर डॉ. का कहना है की जन संकल्प 2013 के अनुसार आयुष विभाग के अंतर्गत 1000 नवीन आयुष औषधालय खोले जाने थे मगर अभी तक कोई निर्णय नही लिया गया है।

म,प्र, लोक सेवा आयोग के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के स्वीकृत पद लंबे समय से खाली पड़े है जिससे स्वास्थ सेवायें प्रभावित हो रही है उन्हें भी भरा जाए। जूडा का कहना है कि अगर मांगे नहीं मानी गई तो वह भूख हड़ताल करेंगें। हालांकी पं. खुशीलाल आयुर्वेद संस्थान के प्राचार्य उमेश शुक्ला का कहना है की इन सभी की मांगे शासन स्तर पर पहुंचाई जाएगी।