Loading...
अभी-अभी:

भोपाल को दो हिस्सों में बांटा जा रहा है यह हम नहीं होने देंगे : महापौर आलोक शर्मा

image

Oct 16, 2019

विवेक शर्मा : भोपाल नगर निगम को 2 हिस्सों में बांटने को लेकर भोपाल के महापौर आलोक शर्मा अपने बीजेपी पार्षदों के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। महापौर का कहना है कि भोपाल को दो हिस्सों में बांटा जा रहा है यह हम नहीं होने देंगे और हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं भोपाल में चल रहे हैं करोड़ों रुपए के विकास कार रुक जाएंगे।

११२७ आपत्तियां दर्ज
भोपाल राजधानी को दो नगर निगमों में बांटने को लेकर कलेक्टोरेट में ली जा रहीं दावे-आपत्तियों के छठवें दिन मंगलवार को ११२७ आपत्तियां दर्ज कराईं गईं। अधिकारियों के मुताबिक अब तक १३२७ से अधिक आपत्तियां आ चुकी हैं। इनमें से ९५ फीसदी में दो नगर निगम बनाने का विरोध किया गया है, जबकि पांच फीसदी ने समर्थन किया है।

महापौर और 56 पार्षद पहुंचे बस से...
शहर को दो नगर निगम में बांटने का विरोध करने के लिए महापौर आलोक शर्मा ५६ पार्षदों के साथ बस में सवार होकर कलेक्टोरेट पहुंचे। महापौर ने नगर निगम के विभाजन को गलत बताते हुए कहा कि इससे शहर का विकास नहीं होगा। संसाधनों की कमी है, ऐसे में निगम पर खर्चों का बोझ बढ़ेगा। इस अवसर पर महापौर और 56 पार्षदों ने आपत्ति दर्ज कराई।