Loading...
अभी-अभी:

बुरहानपुर : एक युवक की धारदार ​हथियार से हत्या, बोरवाड़ी क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील

image

Oct 16, 2019

राजेश निम्भोरकर : बुरहानपुर के प्रतापपुरा में एक युवक को चार बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। जिस समय यह घटना हुई मृतक अपने घर के पास ही बैठा था हत्या की घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

पुरानी रंजिश के चलते की हत्या..
जानकारी के अनुसार प्रतापपुरा के बोरवाड़ी क्षेत्र का आवेश अनीस को पुरानी रंजिश के चलते महाजनपेठ के गौरव व उसके साथियों ने धारदार हथियारों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। आवेश की चीख पुकार सुन लोग दौड़े तो बदमाश वहां से भाग निकले। खून से लथपथ आवेश को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में लगा परिजनों का तांता..
घटना के बाद परिजनों का अस्पताल और घटना स्थल पर तांता लगने लगा। एहतियात के तौर पर पुलिस ने बोरवाड़ी क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। वहीं अस्पताल में भी भारी पुलिस बल लगाया गया। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर ने घटना स्थल का मुआयना कर पुलिस टीम को आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए है।