Loading...
अभी-अभी:

भोपाल : बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल, कांग्रेस कार्यालय में छाया सन्नाटा

image

May 23, 2019

प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर मतगणना का दौर जारी है। सबसे रोचक मुकाबला भोपाल संसदीय सीट पर है। यहां पर भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह से है। इस बार परिणाम देर शाम तक आने का अनुमान है। चुनावी इतिहास में पहली बार प्रदेश में चार चरणों में हुए मतदान में कुल 71.2 फीसदी मतदान हुआ, जो कि 2014 की तुलना में 9.63 फीसदी अधिक था।

प्रज्ञा ठाकुर 69046 मतों से आगे
जानकारी के अनुसार भोपाल में प्रज्ञा ठाकुर 69046 मतो से आगे, धार में छतर सिंह दरबार 56 हजार मतों से आगे। ग्वालियर में विवेक शेजवलकर 47 हजार मतों से आगे। छिंदवाड़ा विधानसभा में कमलनाथ 12 हजार मतों से आगे। इंदौर में शंकर ललवानी पौने तीन लाख मतों से आगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है। मिठाई बांटी जा रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह कार्यकर्ताओं को बधाई दे रहे हैं। वहीं कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है।

प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल की जनता का किया आभार 
इसी के साथ प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल की जनता का आभार माना है। इंदौर में भाजपा प्रत्याशी को पौने दो लाख मतों से आगे। दमोह में भाजपा के प्रहलाद पटेल 90 हजार वोटों से आगे हैं। खंडवा में भाजपा के नंदकुमार सिंह चौहान एक लाख से ज्यादा वोटों से कांग्रेस के अरुण यादव से आगे। देवास संसदीय सीट से भाजपा के महेन्द्र सिंह सोलंकी कांग्रेस के प्रहलाद सिंह टिपानिया से 187853 वोट से आगे चल रहे है।