Loading...
अभी-अभी:

किसानों की कर्जमाफी एक धोखा है : पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान

image

Apr 29, 2019

कमल सिंह सोलंकी : धार में भाजपा के प्रत्याशी छतरसिंह दरबार ने अपना नामांकन दाखिल किया है। उसके बाद उन्होंने एक विशाल रैली नगर में निकाली है। बता दें कि इस रैली में भाजपा प्रत्याशी का जगह जगह जोरदार स्वागत हुआ है।

राजवाड़ा में आम सभा का आयोजन
पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार के साथ भाजपा की धार विधायक नीना वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता नगर में निकले शहर के कई हिस्सों में भाजपा प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया गया। जिसके बाद धार के राजवाड़ा पर एक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए।

पूर्व मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर निशाना
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा और किसानो की कर्जमाफी को धोखा बताया है। इसके साथ ही राहुल गांधी को दूध पीता बच्चा भी बताया। उन्होंने कहा की प्रदेश में तथा देश में भाजपा के पक्ष में माहौल बन रहा है और एक बार फिर नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमन्त्री बनेंगे। उन्होंने दिग्गी के बारे में कहा की जिनके समर्थन में देश विरोधी नारे लगाने वाले लोग प्रचार करने आ रहे हो उनको भोपाल की जनता वोट नहीं देगी।