Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियर में क्रिसमस के मौके पर बोले धर्मगुरु कहा, किसी भी धर्म में नफरत और हिंसा की ​कोई जगह नहीं....

image

Dec 25, 2019

विनोद शर्मा : ग्वालियर में आज क्रिसमस के मौके पर प्रमुख गिरिजाघरों में भगवान यीशु जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान इसाई समुदाए के साथ साथ अन्य समुदाए के लोगो ने चर्च पहुंचकर भगवान यीशू को याद किया। मुख्य आयोजन पड़ाव स्थित सेंट पॉल स्कूल चर्च पर आयोजित किया गया। यहां पर चारों धर्म के धर्मगुरु मौजूद थे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजाबाबू सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम मौजूद सभी धर्मगुरुओं ने एक ही आवाज में कहा कि हर धर्म इंसान को इंसान से जोडता है किसी भी धर्म में नफरत के लिए और हिंसा के लिए कोई स्थान नही है भगवान यीशू ने भी कहा कि मनुष्य से प्रेम करो नफरत नहीं। वहीं कार्यक्रम में मौजूद अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजा बाबू सिंह ने कहा कि यह काफी बड़ा कार्यक्रम है।  जहां पर सभी धर्मो के गुरु मौजूद है जो यह दर्शाता है कि आज कोई क्या कह रहा है। या क्या कर रहा है लेकिन लोग एक दूसके के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की तरक्ती जभी हो सकती है जब वहां के लोग और समाज एक दूसरे के साथ मिलकर रहते है। इस दौरान केक भी काटा गया और गरीबों को कंबल वितरण किए गए।