Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियर में भ्रूण परीक्षण सेंटर पर पुलिस की छापामार कार्यवाही, डॉक्टर सहित 2 महिलाएं फरार

image

Oct 13, 2019

धर्मेन्द्र शर्मा : ग्वालियर में अवैध रूप से भ्रूण परीक्षण कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उपनगर मुरार की शीतला कॉलोनी के एक मकान में यह अवैध भ्रूण परीक्षण सेंटर पकड़ा गया है। प्रशासन ने मीडिया और महिला सोशल वर्कर के संयुक्त प्रयास के बाद छापामार कार्यवाही की लेकिन डॉक्टर सहित 2 महिलाएं पीछे के दरवाजे से फरार हो गये, जबकि 3 महिलाओं के इस सेंटर पर भ्रूण परीक्षण कराने की जानकारी मिली है। प्रशासन की टीम ने यहां से एक चायनीज पोर्टल भ्रूण परीक्षण मशीन जब्त की है।

सामाजिक महिला कार्यकर्ता मीना शर्मा ने जानकारी दी कि मुरार की शीतला कॉलोनी में एक घर पर भ्रूण परीक्षण का अवैध धंधा चल रहा है जिसमें प्रसूता महिलाओं का परीक्षण कर लिंग का पता लगाया जाता था। मीडिया ने जिला प्रशासन को करीब 5 बजे खबर की लेकिन प्रशासन और पुलिस करीब तीन घंटे बाद पहुँची तो वहां मौजूद एक डॉक्टर और दो महिलाएं अचानक भाग खड़े हुए। इस बीच प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस ने पूरे मकान की तलाशी ली और प्रशासन ने कई उपकरण और भ्रूण परीक्षण की मशीन जब्त कर ली है और आपराधिक मामला कायम कर लिया है प्रशासन ने जांच के बाद आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की बात कही हैं।