Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियर : केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ मैदान में उतरी कांग्रेस

image

Dec 7, 2019

विनोद शर्मा : कांग्रेस केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ खुलकर मैदान में आ गई है। इसी कड़ी में 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए पूरे प्रदेश में कांग्रेस कमेटी के मेंबर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में लगे हुए हैं। यह कार्यकर्ता कांग्रेस की भारत बचाओ रैली के तहत दिल्ली में अपना प्रदर्शन करेंगे। जिसमें मोदी सरकार की नीतियों से लेकर कई मुद्दों पर कांग्रेस का यह प्रदर्शन होगा।

इसी कड़ी में आज ग्वालियर में एआईसीसी के सचिव संजय कपूर ग्वालियर के कांग्रेस कार्यालय में बैठक लेने आए। जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को टारगेट दिया है कि वह अपने ब्लॉक लेवल से कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करें और दिल्ली में कांग्रेस की दम दिखाएं।क्योंकि यह वक्त अब भारत को बचाने का है। क्योंकि जिस तरह की जो नीतियां मोदी सरकार में देश में लागू की जा रही है। वह देश हित में नहीं है, बल्कि देश को बर्बादी की ओर यानी की मंदी की ओर तेजी से बढ़ रहा है।