Loading...
अभी-अभी:

हैदराबाद घटना के बाद मध्यप्रदेश के कई शहरों में महिला सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी

image

Dec 7, 2019

विनोद शर्मा : हैदराबाद में हुई घटना के बाद अब मध्य प्रदेश के कई शहरों में महिला सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। ग्वालियर में भी आज कलेक्टर, एसपी महिला सुरक्षा को लेकर  मैदान में उतर पड़े  हैं। इस दौरान  एसपी, कलेक्टर और निगम कमिश्नर सहित जिला प्रशासन के तीन डिप्टी कलेक्टर गर्ल्स स्कूल कॉलेजों के बाहर सुरक्षा की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए खुद फील्ड मे निकल पड़े। 

कलेक्टर व एसपी को कंपू गर्ल्स कालेज केआरजी कॉलेज के बाहर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी मिला। जिसे पुलिस की टीम ने खदेड़ दिया। वहीं कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। कलेक्टर के मुताबिक उनका ऑपरेशन जारी रहेगा। क्योंकि महिला सुरक्षा अब उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। क्योंकि जो बीते दिनों में घटनाएं सामने आई है। वह चौंकाने वाली है। इसलिए उन्होंने सबसे पहला टारगेट  स्कूल कॉलेज रखा है, वहां पर जो भी असामाजिक तत्व या 4 से ज्यादा लोग खड़े मिलेंगे उन्हें हवालात में पहुंचा दिया जाएगा।