Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियर : सरकारी डॉक्टर और गैर सरकारी डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

image

Jun 29, 2019

विनोद शर्मा : आईएमए के बैनर पर ग्वालियर का जयारोग्य अस्पताल के सरकारी डॉक्टर और गैर सरकारी डॉक्टर ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। डॉक्टरों की हड़ताल को समर्थन जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन, नर्सिंग एसोसिएशन के साथ साथ डॉक्टर एसोसिएशन ने भी साथ दे दिया है। डॉक्टरों की नाराजगी इस बात को लेकर है कि आज सुबह 11:00 बजे जिला प्रशासन ने अबॉर्शन को लेकर एक स्टिंग ऑपरेशन किया था। जिसको एक डिप्टी कलेक्टर दीपशिखा ने अंजाम दिया था। 

बता दें कि दीपशिखा खुद एक गर्भवती महिला बनकर प्रयास हॉस्पिटल पहुंची थी। जहां पर उनकी डॉ. प्रतिभा गर्ग से अबॉर्शन की बात हुई थी। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों के बीच में सहमति बन गई थी। जैसे ही यह सहमति बनी उसके बाद डिप्टी कलेक्टर दीपशिखा ने यूनिवर्सिटी थाना पुलिस को बुला लिया था। साथ ही प्रतिभा और उनके पति प्रवीण गर्ग को अपने साथ यूनिवर्सिटी थाने ले आई थी। रात 9:00 बजे तक उन्हें पुलिस और प्रशासन ने हिरासत में रखा था। साथ ही पूछताछ भी हुई थी। जिसके बाद IMA एसोसिएशन कलेक्टर के पास गयी और उन्होंने हड़ताल की धमकी दी थी। जिसके बाद जिला प्रशासन नेे प्रतिभा गर्ग को रिलीज कर दिया था। लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया और उसके बाद डॉक्टरों का गुस्सा सातवें आसमान पर आ गया और वह अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए है। 

डॉक्टरों की हड़ताल के बाद जयारोग्य अस्पताल में जितने भी डॉक्टर वार्डों में थे वह सब कैंपस में आ गए हैं। साथ ही इस कथित अबॉर्शन को ऑपरेशन अंजाम देने वाली डिप्टी कलेक्टर दीपशिखा के खिलाफ प्रतिभा को प्रताड़ना के मामले में एफ आई आर दर्ज कराना चाहती है। साथ ही उन्हें सस्पेंड करने की मांग कर रही है।