Loading...
अभी-अभी:

ठंड ने दिखाए तेवर, ग्वालियर का तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

image

Dec 4, 2019

विनोद शर्मा : पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रहीं बर्फ बारी का असर अब धीरे धीरे मैदानी इलाकों में हो रहा हैं। मैदानी इलाकों में दिसम्बर के पहले सप्ताह में ही ठंड ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिये। अगर बात करें ग्वालियर की तो यहां बर्फीली हवा आने की वजह से ग्वालियर का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार  रात से मौसम में आये इस अचानक बदलाव से ग्वालियर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। तापमान में एक साथ 5.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं भाेपाल में न्यूनतम तापमान 15.4, जबलपुर में 16.0 और इंदाैर में 17 डिग्री दर्ज किया गया है। अचानक सर्दी बढ़ने से मंगलवार को लोगों की दिनचर्या भी बदल गई। 

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रात के तापमान में अभी और गिरावट आएगी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल चुका है। साथ ही पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर है, यहां से टकराकर उत्तरी हवा मैदानी इलाकों में सीधे आ रही हैं। नमी भी कम हुई है। अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी।