Loading...
अभी-अभी:

कोर्ट मैरिज करना पड़ गया महंगा, ससुरालियों ने बहू को किया घर से बाहर

image

Jun 18, 2018

ग्वालियर में एक तरफ जहां वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई समाधी स्थल पर लोग उन्हे नमन कर रहे थे तो वही दूसरी ओर समाधी स्थल पर ही ससुरालियो की प्रताड़ना से परेशान एक महिला अपने छोटे बच्चे के साथ बैठी हुई थी। पीडित महिला का आरोप है, कि उसके ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया है और उसके पति का भी कुछ पता नही है।

दरअसल पुणे की रहने वाली महिला शेरेल प्रकाश डेनियल ने ग्वालियर के हजीरा इलाके के बिरला नगर में रहने वाले शेखर जोशी से कोर्ट मैरिज की थी शादी के बाद जब शेखर और महिला साथ में रहने लगे तभी से महिला के ससुराली लगातार उसे परेशान करने लगे। जिससे तंग आकर महिला अपने पति के साथ वापस पुणे जाकर रहने लगी। जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया और दोनो पति पत्नि शांति से जीने लगे। 

जब सबकुछ ठीक चल रहा था तो शेखर उसे मार्च 2017 में वापस ग्वालियर अपने घर ले आया, लेकिन फिर से महिला के ससुरालियों ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया जिसके बाद 13 तारीख से महिला का पति कहीं गायब है जिसे गायब करने का आरोप महिला ने अपने ससुरालियों पर लगाया है। शेखर के गायब होते ही उसके परिजनों ने महिला और उसके बच्चे को मारपीट कर घर से निकाल दिया।

जिसके बाद महिला पडाव स्थित महारानी लक्ष्मीबाई समाधी स्थल पर बने पार्क में पहुंचकर बैठ गई। जहां रानी को श्रद्धांजलि देने आए सामाजिक संगठन और लोगों की नजर महिला पर पड़ी जिसके बाद मौके पर पहुंची पडाव पुलिस ने महिला से बातचीत की। क्योंकि मामला हजीरा थाना क्षेत्र का है इसलिए महिला को पडाव पुलिस ने हजीरा थाना भेजा है जिससे वो अपनी परेशानी बता सके और अपनी शिकायत दर्ज करा सके।