Loading...
अभी-अभी:

इंदौर में कांग्रेस ने किया महारैली का आयोजन, भाजपा सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

image

Sep 26, 2019

दीपिका अग्रवाल : एक तरफ जहां भाजपा प्रदेश की कमलनाथ सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रही है तो वहीं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस भी नित नए आयोजन कर रही है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में गुरुवार को कांग्रेस की महारैली का आयोजन किया गया। गांधी भवन से कलेक्ट्रेट चौराहे तक पदयात्रा निकाली गई जिसमे बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए। 

बता दें कि इस दौरान जहां कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों का बखान किया गया, वहीं केंद्र में बैठी भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए देश में छाई आर्थिक मंदी के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया। पदयात्रा गांधी भवन से शुरू होकर मच्छी बाजार, पंढरीनाथ चौराहा, मोती तबेला होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंची, जहाँ केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। रैली का आयोजन करने वाले मप्र राजीव विकास केंद्र के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि कमलनाथ सरकार अपने वादे की पक्की सरकार है। कमलनाथ सरकार जनता के हित में लगातार काम कर रही है लेकिन केंद्र सरकार जनता के साथ छलावा कर रही है।