Loading...
अभी-अभी:

इंदौर में हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव 12 बजे से शाम 5 बजे तक

image

May 14, 2019

विकास सिंह सोलंकी : हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव मंगलवार को आयोजित किए गए मतदान दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि देर शाम तक परिणाम घोषित हो जाएंगे। एसोसिएशन के सवा तीन हजार से ज्यादा सदस्यों में से 1196 सदस्य मतदान में हिस्सा लेंगे। सुचारु मतदान के लिए 6 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से एक महिला और वरिष्ठ सदस्यों के आरक्षित रहेगाबार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सह सचिव पद पर तीन-तीन प्रत्याशियों में मुकाबला है। 

5 प्रत्याशी सचिव पद पर आजमा रहे अपना भाग्य
सबसे ज्यादा 5 प्रत्याशी सचिव पद पर भाग्य आजमा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज द्विवेदी ने बताया कि मतदान के लिए फोटोयुक्त परिचय पत्र लाना अनिवार्य है। कार्यकारिणी सदस्य के 5 पदों के लिए 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान करने वालों के लिए इस बार भोजन की व्यवस्था भी रखी गई है। निष्पक्ष चुनाव के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था भी की गई है।

सीधे हाथ के अंगूठे पर लगेगी स्याही
चुनाव में वोट करने वालों को इस बार सीधे हाथ के अंगूठे पर स्याही लगाई जाएगी। इंदौर में 19 मई को लोकसभा के लिए होने वाले मतदान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस बार हाई कोर्ट के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए लोकेश आर. भटनागर, मोहनसिंह चंदेल, सूरज शर्मा मैं सीधा मुकाबला है।