Loading...
अभी-अभी:

कान्हा टाइगर रिजर्व में एक ही दिन तीन बाघों की मौत, प्रबंधन में हड़कंप

image

Oct 3, 2025

कान्हा टाइगर रिजर्व में एक ही दिन तीन बाघों की मौत, प्रबंधन में हड़कंप

 अमित चौरासिया मंडला: मध्य प्रदेश के मशहूर कान्हा टाइगर रिजर्व से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। नए पर्यटन सीजन के दूसरे दिन ही तीन बाघों की मौत हो गई, जिससे पार्क प्रबंधन सकते में है। मृत बाघों में एक वयस्क नर बाघ और दो शावक शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि मौतों का कारण टेरिटोरियल फाइट और बाघ के हमले से जुड़ा हो सकता है।

 अलग-अलग स्थानों पर मिले शव

कोर एरिया के मुक्की रेंज में लगभग 10 वर्षीय नर बाघ का शव बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया गया है कि उसकी मौत किसी दूसरे नर बाघ के साथ संघर्ष (टेरिटोरियल फाइट) में हुई। वहीं, कान्हा रेंज में लगभग दो महीने की दो मादा शावकों के शव भी मिले।

 शावकों पर हमले की आशंका

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक दोनों शावकों की मौत किसी बड़े जानवर, संभवतः नर बाघ के हमले से हुई है। अधिकारियों का मानना है कि यह घटना बाघों के स्वाभाविक व्यवहार और टेरिटोरियल संघर्ष से जुड़ी है।

 प्रबंधन ने की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही पार्क प्रबंधन और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शवों को एनटीसीए प्रोटोकॉल के तहत नष्ट किया गया। वयस्क बाघ का अंतिम संस्कार पोस्टमॉर्टम के बाद शुक्रवार को किया जाएगा। पार्क प्रबंधन जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट सार्वजनिक करेगा।

 

 

Report By:
Monika