Loading...
अभी-अभी:

उफनती नदी में युवती ने लगाई छलांग, आठ किलोमीटर दूर न्यूटन पुल के आगे मिला शव

image

Aug 9, 2019

अनिल डेहारिया : क्या मृतक महिला की आबरू नही होती शायद ये बात पुलिस न्यूटन नही मानती है। घटना शर्मशार करने वाली है लेकिन सच है। मामला गुरुवार दोपहर न्यूटन पेंच नदी पुल के आगे नदी किनारे महिला का शव मिलने पर न्यूटन चौकी पुलिस मौके पर पहुँची थी जिसे मूसलाधार बारिश के बीच आपदा प्रबंधन एवं पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर नदी से बाहर निकाला एवं पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतिका की पहचान मोहना पति दशरथ यदुवंशी जाटाछापर निवासी के रूप में हुई जो कल से लापता थी जिसका छाता और चप्पल गुरुवार लगभग 4 बजे जाटाछापर पेंच नदी के किनारे पाया गया था। जिसकी सूचना मृतिका की पुत्री ने डायल 100 पर दी थी।

सूचना पर बड़कुही पुलिस मौके पर पहुँची थी। पुलिस को नदी किनारे छाता और चप्पल मिलने पर मृतिका की पुत्री ने माँ के नदी में डूबने की बात कही थी। तीन दिन से मूसलाधार बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं और मृतिका के छाता और चप्पल नदी किनारे मिलने पर कयास लगाए जा रहे थे कि महिला ने उफनती नदी में छलांग लगा दी हो और नदी के तेज बहाव में बहकर आगे निकल गई हो। इसी परिप्रेक्ष्य में कार्रवाही के दौरान पुलिस ने आपदा प्रबंधन टीम के साथ कल से ही रेस्क्यू जारी रखा था जिसका शव लगभग आठ किलोमीटर दूर न्यूटन पुल के आगे मिला।

मृतिका की विवेचना के दौरान महिला थाना प्रभारी एवं कांस्टेबल की उपस्थिति के बाद भी चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक द्वारा महिला के शव को उपस्थित लोगों के सामने कपड़े को हटाते हुये शिनाख्त करता देखा गया। वहां मौजूद लोगों को भी आश्चर्य हुआ। पुलिस की लापरवाही और नियमो के उल्लंघन के कारण यहाँ मृतिका की आबरू शर्मसार हुई। ऐसे पुलिस कर्मियों पर उचित कार्यवाही होगी ये जांच का विषय है। लेकिन ऐसी घटना मुख्यमंत्री के जिले में होना शर्मनाक ही नहीं निंदनीय है।