May 30, 2019
राजेंद्र शर्मा : लोकसभा चुनाव मे कांग्रेस को मिली कड़ी हार के बाद राजगढ़ कांग्रेस द्वारा हार समीक्षा बैठक होटल संस्कृति राजगढ़ में आयोजित की गई। जिसमें लोकसभा क्षेत्र के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं पधारे। जहां पर कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने हार को लेकर अपने अपने विचार व्यक्त किए गये। इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रियव्रतसिंह बैठक मैं मौजूद थे।
इसके बाद कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक के स्थानीय सर्किट हाउस में सम्पन्न हुई। इसके बाद मीडिया से रूबरू होते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि राजगढ व राजगढ़ लोकसभा की जनता के विकास के लिये कोई कोर कसर नहीं छोडेंगे। कार्यकर्ताओं की समस्या व मांगों पर गौर किया जाएगा, निराकरण करवाया जाएगा वहीं किसानों का बाकी कर्ज माफ भी शीघ्र होगा।