Oct 23, 2016
इंदौर। शहर के जंजीरवाला चौराहे पर एक महिला की लापरवाही से मासूम की जान चली जाती। महिला बच्चे को कार में छोड़कर शॉपिंग करने चली गई थी। बच्चा गलती से कार में लॉक हो गया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बच्चे को सही सलामत बाहर निकाला गया।
दरअसल, महिला दिवाली की शॉपिंग करने जंजीरवाला चौराहे पर अपनी कार में बच्चे को छोड़कर चली गई थी। जिसके बाद वो वापस लौटी तो उसने बच्चे को कार में लॉक पाया। महिला को परेशान देखकर कुछ लोग मदद के लिए पहुँचे। जिसके बाद पुलिस को फोन कर सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की डायल 100 सेवा में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ कार का लॉक खोलने की कोशिश की, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद कार का लॉक नहीं खोला जा सका। इसके बाद कार का कांच तोड़कर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस के मुताबिक अगर बच्चे को सही वक्त रहते नहीं निकाला गया होता तो मासूम की जान भी जा सकती थी।








