Loading...
अभी-अभी:

उज्जैन : महिदपुर के शासकीय विद्यालय में विधायक बहादुर सिंह चौहान ने किया गांधी प्रतिमा का अनावरण

image

Oct 23, 2019

अनिल बैरागी : उज्जैन के महिदपुर शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। जहां मुख्य रूप से पहुंचे विधायक बहादुर सिंह चौहान ,नगर पालिका अध्यक्ष कय्यूम नागोरी, उपाध्यक्ष कैलाश राठी, कांग्रेस नेता हीरालाल आंजना, अरुण बूरड ,अनिल आचलिया स्कूली प्राचार्य अर्जुन सिंह दावरे सहित शिक्षक शिक्षिकाओं ने मां सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित बहादुर सिंह चौहान ने राष्ट्रपिता के नारे लगाकर गांधी जी को नमन किया। वहीं स्कूली छात्राओं ने राष्ट्रगान के साथ अपनी प्रस्तुति भी दी। बता दें, महिदपुर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हजारों छात्राओं ने बापू को नमन करते हुए शिक्षा से जुड़े अनेक उपलब्धि के साथ खामिया भी क्षेत्रीय विधायक बहादुर सिंह चौहान के सामने रखी। जिन्होंने छात्राओं को आश्वस्त किया कि शिक्षा के मद्देनजर किसी भी छात्रा को कोई कमी नहीं आएगी।