Loading...
अभी-अभी:

MP के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा का निधन, 92 वर्ष थी उम्र

image

Dec 28, 2016

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम सुंदरलाल पटवा का निधन हो गया है। वह 92 वर्ष के थे। सुंदरलाल पटवा मप्र में पहली बीजेपी सरकार में शामिल रहे थे। लंबे वक्त से बीमार चल रहे पटवा को बुधवार सुबह हार्ट अटैक आने से एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पूर्व सीएम सुंदरलाल पटवा 20 जून, 1980 से 17 फरवरी 1980 तक पहली बार मुख्यमंत्री रहे। इससे पहले अर्जुन सिंह मप्र के मुख्यमंत्री थे। इसके बाद पटवा 5 मार्च, 1990 से 15 दिसंबर 1992 तक दूसरी बार मप्र के मुख्यमंत्री बने।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटवा के निधन पर शोक व्यक्त किया। शिवराज बुधवार सुबह पत्नी साधना सिंह के साथ भोपाल के बंसल अस्पताल पहुंचे, जहाँ उन्होंने पटवा के परिजनों से मुलाकात की। आपको बता दें कि पटवा शिवराज के राजनीतिक गुरु भी रहे हैं। कांग्रेस के राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा ने भी पटवा के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि पटवा न केवल अच्छे नेता थे, बल्कि अच्छे इंसान भी थे। मैं उनसे जबलपुर में कई बार मिला।