Loading...
अभी-अभी:

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन अपने एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे रीवा, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

image

Jun 21, 2019

धीरेंद्र तिवारी : मध्य प्रदेश में सरकार बनाने तथा कैबिनेट में गृह मंत्री बनने के बाद आज पहली बार रीवा प्रवास पर आए बाला बच्चन ने शहर के राज निवास भवन मे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। यहां पर कार्यकर्ताओं से भेंट करते हुए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को दी जहां सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंचाने की सख्त हिदायत दी। वहीं उन्होंने आम जनता से मिलकर उनका हाल जाना तथा हो रही समस्याओं पर चर्चा की... 

रीवा संभाग के तमाम आला अधिकारियों से की मुलाकात
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से भेट उपरांत गृहमंत्री पुलिस कंट्रोल रूम रीवा में उन्होंने  रीवा संभाग के तमाम पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठकर प्रत्येक जिलों में बढ़ते आपराधिक ग्राफ के बारे में चर्चा की वहीं पुलिस अघिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की जिस प्रकार से अपराधिक घटनाएं तेजी के साथ बढ़ रही है उन्हें नियंत्रित करने के लिए जल्द से जल्द कड़े नियम बनाए जाए इसके साथ ही उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को लगातार बरकरार रखने की बात कही।

सरकार के कार्यों की ली जानकारी
पुलिस समीक्षा बैठक के उपरांत गृह मंत्री पत्रकारों से मुखातिब हुए जहां पर उन्होंने प्रदेश भर में हो रहे सरकार के कार्यों की जानकारी ली तथा बताया कि किस प्रकार सरकार लगातार हो रही गड़बड़ियों पर देखरेख कर रही इसके अलावा पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने वचन पत्र का हवाला देते हुए कांग्रेस सरकार के द्वारा किए गए तमाम कार्यो का बखान किया।

पत्रकार सुरक्षा अधिनियम को लेकर सरकार कर रही काम
उन्होंने बताया किस किस प्रकार पत्रकार सुरक्षा अधिनियम को लेकर सरकार काम कर रही है। इसके साथ ही नशे पर चर्चा करते हुए उन्होंने जल्द से जल्द इसे रोकने के उपाय खोजने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार नशे की बढ़ती लत के कारण अपराध बढ़ रहे हैं इसे रोकने के प्रयास किए जाएंगे वहीं उन्होंने महिला उत्पीड़न तथा बाल मजदूरी जैसे गंभीर विषयों पर भी बराबर अपनी नजर बनाए रखने की बात कही है।