Loading...
अभी-अभी:

MP : प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 'विवेक सागर प्रसाद' को प्रदेश सरकार देगी 1 करोड़ का ईनाम , पेरिस ओलंपिक में जीता है ब्रोंज मेडल

image

Aug 9, 2024

  भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है. इस दौरान भारतीय हॉकी टीम का एक हिस्सा मध्यप्रदेश से जुड़ा हुआ है. भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद मध्यप्रदेश के इटारसी के रहने वाले है. विवेक के देश के साथ-साथ प्रदेश को भी गर्व करने का मौका दे दिया है. उनकी इस जीत से उनके घर पर खुशी और गर्व से भरा माहौल है, जैसे ही भारत ने मेडल जीता , उनके घर पर मिठाई बांटने का सिलसिला भी शुरु हो गया.  

 भारतीय हॉकी टीम ने गुरुवार को पेरिस ओलंपिक में स्पेन को हराकर कांस्य पदक हासिल किया.  इटारसी (नर्मदापुरम) के रहने वाले विवेक सागर प्रसाद ने टीम का हिस्सा है और टीम की सफलता में उन्होने अहम भूमिका भी निभाई है . न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती मैच में उन्होंने गोल किया था.  विवेक, टोक्यो 2020 ओलंपिक कांस्य पदक जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे. 

अब मध्यप्रदेश सरकार देगी ईनाम

देश के साथ-साथ प्रदेश का भी नाम करने वाले विवेक सागर को अब प्रदेश सरकार की तरफ से 1 करोड़ रुपय की ईनामी राशि दी जाएगी. टोक्यो ओलंपिक के बाद लगातार दूसरी बार पेरिस ओलंपिक में भी ब्रोंस मेडल जीतने के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है. भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी और मध्यप्रदेश के रहने वाले विवेक सागर प्रसाद को अब एक करोड़ रुपय का ईनाम प्रदेश सरकार की ओर से मिलेगा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विवेक सागर से वीडियो कॉल करके उनके बधाई दी है और साथ ही ईनाम की जानकारी भी दी है. वीडियो कॉल करते हुए मुख्यमंत्री ने विवेक से कहा की वो पूरी टीम को उनकी ओर से बधाईयां दे.  

Report By:
Devashish Upadhyay.