Loading...
अभी-अभी:

नीमच : नगरीय प्रशासन मंत्री के आदेश पर भाजपा कार्यालय तपोभूमि का आवंटन निरस्त

image

Dec 9, 2019

विकास राव : नगरीय प्रशासन मंत्री के आदेश पर अब भाजपा कार्यालय तपोभूमि का आवंटन निरस्त कर वहां खेल मैदान आबाद किया जाएगा। यह आदेश कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष मुकेश कालरा और कांग्रेस जिला महामंत्री ओम शर्मा की शिकायत के बाद कलेक्टर अजयसिंह गंगवार को मिला है। जल्द ही नपा इस आदेश पर अमल कर जमीन पर अपना कब्जा लेने की प्रक्रिया शुरू करेगी। इस संबंध में कलेक्टर श्री गंगवार की ओर से हरी झण्डी मिल चुकी है। कलेक्टर अजयसिंह गंगवार जानकारी देते हुए बताया की नगरीय प्रशासन मंत्री द्वारा आदेशित किया गया है, की जो भूमि खेल मैदान के नाम आवंटित हुई है। वहां खेल मैदान ही होना चाहिए। अन्यथा वहां का आवंटन निरस्त किया जाना चाहिए। कांग्रेस जिला कार्यवाहक अध्यक्ष मुकेश कालरा ने कहा की भाजपा अपना कार्यालय खेल मैदान में अवैध रूप से बनाना चाहती है। वहां पूर्व में निर्माण के लिए भाजपा आव्हान कर चुकी है। जिसकी निरस्ती 27 अगस्त को षासन से हमनें करवाई थी। इस बार नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धनसिंह ने आदेश दिया है, की नपा वहां की भूमि खेल मैदान के लिए उपयोग उपभोग में आए और वह जमीन अपने अधीन लाए। 

भाजपा कार्यालय तपोभूमि का आवंटन
दरअसल नपा 1996 यानि 23 साल पहलें ही भाजपा कार्यालय तपोभूमि का आवंटन निरस्त कर चुकी है। नगर न्यास योजना नें यह भूमि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ट्रस्ट को खेल मैदान के लिए आवंटित की थी। जहां कई वर्षों से भाजपा कार्यालय तपोभूमि स्थापित है। समय-समय पर हर बार भाजपा कार्यालय को लेकर मुद्दा गर्माता रहा लेकिन तपोभूमि हर परिस्थितियो में वहां जमा रहा। इससे पहलें नपा और श्यामा प्रसाद मुखर्जी ट्रस्ट के बीच मामला हाइकोर्ट में भी विचारधीन रहा। जिसमें हाइकोर्ट का फैसला ट्रस्ट के पक्ष में आया,लेकिन कोर्ट ने भी इस भूमि को खेल मैदान ही माना।

दोनों पार्टियां एक दूसरे पर लगा रही प्रत्यारोप
अब देखना यह होगा की नगरीय प्रशासन मंत्री के आदेश पर नपा भाजपा से किस तरह सें कब्जा लेती हैं। इस कार्यवाही पर पूरे जिले की नजर बनी हुई हैं। अब इस मामले में जहां दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रही है, वहीं भाजपा के ही नेता अनिल नागोरी ने अपने ही पार्टी के विधायकों और जिलाध्यक्षों को आड़े हाथों लिया है। व आरोप लगाए है कि विधायक और जिलाध्यक्ष इतने समय से सो रहे थे। पार्टी संगठन को सबसे पहले विधायक और जिलाध्यक्ष पर कार्यवाही करना चाहिए,क्योकि इन लोगों ने अपने घरों के काम तो बहुत करवाये है।