Loading...
अभी-अभी:

निपाह वायरस ने लोगों की बढ़ाई चिंता, डॉक्टरों ने दी लोगों को ऐसी सलाह

image

Jun 18, 2019

रतलाम में भी निपाह वायरस ने चिंता बढ़ा दी है। यहां हॉस्पिटल में मरीजों को ताड़ी नही पीने की सलाह डॉक्टर मरीजों को दे रहे हैं। दरअसल रतलाम के सैलाना बाजना आदिवासी बाहुल्य इलाकों से जिला अस्पताल रोज मरीज आते है। इन क्षेत्रों के मरीजों को डॉक्टर ताड़ी व पक्षियों द्वारा कुतरे फल नहीं खाने की सलाह दे रहे हैं। वहीं डॉक्टर्स का कहना है। मरीजों में निपाह वायरस के लक्षण की पहचान भी की जा रही है।

इसके अलावा जिला अस्पताल में भी सफाई व्यवस्था बड़ा दी गयी है। लेकिन रतलाम नगर निगम के उद्यान में चमगादड़ो का बड़ा हुकुम नजर आने से निपाह को लेकर अब चिन्ता भी बढ़ गयी है, नगर निगम परिसर उद्यान में पेड़ो पर चमगादड़ो का हुजूम आ गया है एक साथ इतने चमगादड़ दिखाई देने से निपाह वायरस का संदेह गहरा रहा है।