Loading...
अभी-अभी:

पंकज सिकरवार हत्याकांड : 30 हजार के इनामी बदमाश की पुलिस से मुठभेड़, फायरिंग के दौरान लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

image

Nov 30, 2019

विनोद शर्मा : ग्वालियर में रविवार की अल सुबह मुठभेड़ में 30 हजार का इनामी बदमाश परमाल तोमर को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। परमाल तोमर बीजेपी नेता के भाई पंकज सिकरवार हत्याकांड का मुख्य़ आरोपी है। 10 जुलाई को पंकज सिकरवार की हत्या के बाद से परमाल तोमर फरार था, जिस पर ग्वालियर पुलिस ने 30 हजार रुपए का इनाम रखा था। शनिवार रात पुलिस को परमाल तोमर के शहर में होने की खबर लगी थी, जलालपुर गांव के पास पुलिस ने घेराबंदी को तो परमाल और उसके साथिय़ों ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी फायरिंग में परमाल के पैर में दो गोलिया लगी। परमाल को गोली लगते ही उसके साथी फरार हो गए। पुलिस ने परमाल को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया है। 

बता दें कि डिस्क कारोबार को लेकर बीजेपी नेता के भाई पंकज सिकरवार और परमाल सिंह तोमर में विवाद चला रहा था जिसमें परमाल सिंह तोमर ने कांच मिल के रहने वाले कल्ली तोमर की हत्या कर दी थी। तभी से इन दोनों गैंगस्टरो में हत्या का सिलसिला चल रहा है। 22 फरवरी 2018 को परमाल के साथी अभिषेक तोमर की हत्या हुई थी, जिसमें  पंकज सिकरवार भी आरोपी था। 10 जुलाई 2019 को परमाल सिंह तोमर ने ब पंकज सिकरवार की हत्या की थी और उसके बाद से परमाल फरार चल रहा था। पुलिस ने परमाल पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पकड़े इनामी बदमाश परमाल के खिलाफ कई संगीन अपराध दर्ज है।